'एंजल' के लिए 2 घंटे चली पंचायत, पुलिस ने भी की माथापच्ची; फिर डॉग ने ही सुना दिया फैसला
हमीरपुर में एक डॉग के मालिकाना हक की जंग थाने के बाद पंचायत मंच तक पहुंची। पुलिस और पंचायत की माथापच्ची के बाद भी मामले का निपटारा न हो सका। इतने में डॉग ने खुद फैसला सुना दिया। जिसके देखकर सभी दंग रह गए।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक हैंरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक डॉग के मालिकाना हक के फैसले की बात थाने तक पहुंची तो पंचायत बैठाई गई। दो घंटे तक पंचायत चली, लेकिन फैसला न हो सका। उधर, पुलिस भी माथापच्ची करती रही। मामले का हल न निकलने पर डॉग ने खुद ही फैसला सुना डाला। जिसे देखते ही सभी हक्के-बक्के रह गए। डॉग की समझदारी देख सभी ने तालियां बजाई।
दरअसल मामला जिले के नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला का है। यहां के निवासी बंटू सोनी की 6 साल की फीमेल डॉग एंजल लापता हो गई। बंटू ने बताया कि एंजल अक्सर घर के बाहर घूमने निकल जाती थी। 20 दिन पहले भी घर से गई और वापस नहीं लौटी। तलाश के बाद भी हाथ कुछ नहीं लगा। बीती 7 जून को रानी गेट पड़ाव चौराहे के पास एक घर के बाहर एंजल बैठी मिली। लेकिन, मकान मालिक ने बंटू को उसे ले जाने नहीं दिया।

डॉग ने सुनाया पंचायत में फैसला
बंटू ने डॉग के चोरी का आरोप लगाया। मामला थाने तक पहुंचा। एक फीमेल डॉग के दो दावेदारों से पुलिस का माथा भी चकरा गया। घंटों के माथापच्ची के बाद भी कोई हल नहीं निकला। इसके बाद दोनों डॉग के दावेदार पंचायत के पास पहुंचे। करीब 2 घंटे पंचायत चली। लेकिन, कोई हल नहीं निकला। इतने में बंटू ने फीमेल डॉग को प्यार से एंजल नाम लेते हुए बुलाया तो वो दौड़ी चली आई। बंटू की गोद में जाकर बैठ गई। ऐसे डॉग ने अपने फैसले से सभी को दंग कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications