राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ज्वाइन करेंगी पल्लवी पटेल, अखिलेश से नाराजगी के बाद बड़ा ऐलान!
लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की 56 सीटों पर 15 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया है।
इस बीच, यूपी की सियासत में खलबली नजर आ रही है। खासकर समाजवादी पार्टी में। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रयागराज के सिराथू विधानसभा सीट से विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने एक और झटका दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपना दल (कमेरावादी) ने ऐलान किया है कि प्रयागराज में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में पल्लवी पटेल शामिल होंगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी जल्दी ही अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर यूपी में प्रवेश करने वाले हैं।
मालूम हो कि 17 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा वाराणसी पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी, गोदौलिया पर लोगों को संबोधित भी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यहीं पर पल्लवी पटेल वाराणसी में राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगी।
27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव
आपको बता दें कि 27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों पर 15 राज्यों में चुनाव होने हैं। 15 फरवरी यानी आज उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करना है। लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे यह चुनाव बहुत ही अहम माने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications