बॉलीवुड में एंट्री लेने को तैयार है पाकिस्तानी हसीना सीमा हैदर, इस फिल्म में निभाएंगी RAW एजेंट का किरदार

Seema Haider News: बिना वीजा के अवैध रूप से हिंदुस्तान आईं पाकिस्तानी हसीना सीमा हैदर (Seema Haider) बॉलीवुड में एंट्री लेने को तैयार है। जी हां...आपने सही सुना, सीम हैदर को उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष और फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है।

जानी फॉयर फॉक्स प्रोडक्शन हाउस की टीम बुधवार 2 अगस्त को सीमा हैदर से मिलने ग्रेटर नोएडा के रबूपुर गांव पहुंची। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक,इस दौरान फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन से मुलाकात की। इतना ही नहीं, फिल्म के डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा का ऑडिशन भी लिया।

Seema Haider News

वहीं, सीमा हैदर भी फिल्म में काम करने के लिए काफी उत्साहित नजर आईं। इस बीच खुद सीमा हैदर ने अपनी फिल्मी हसरत को जाहिर करते हुए कहा कि वह डांस करना भी जानती है। हालांकि, सीमा ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा क्लीनचिट मिल जाने के बाद ही वह फिल्म में काम करने को तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि सीमा हैदर जानी फॉयर फॉक्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म में एक RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने जानी फॉयर फॉक्स के नाम से हाल ही में प्रोडक्शन हाउस बनाया है।

इस प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर 'ए टेलर मर्डर स्टोरी' के नाम से फिल्म बना रहे हैं, जो नवंबर में रीलिज होगी। इस फिल्म के लिए अमित जानी ने सीमा हैदर को रोल ऑफर किया है। फिल्म के डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने बुधवार को सीमा हैदर और सचिन से घर जाकर मुलाकात की।

साथ ही, सीमा हैदर का ऑडिशन भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'ए टेलर मर्डर स्टोरी' में सीमा हैदर RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएगी। टीम की ओर से कहा गया है कि सीमा इस फिल्म में भारत की तरफ से RAW एजेंट की भूमिका में होंगी।

ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही सीमा हैदर को फिल्म में काम करने के लिए मुंबई बुलाया जाएगा। तो वहीं, सीमा हैदर भी फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्सुक नजर आई। सीमा ने भी फिल्म में काम करने के हामी भर दी है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि जब तक जांच एजेंसियों से उनको क्लीनचिट नहीं मिल जाती है, तब तक वह कोई कदम आगे नहीं उठाएंगी।

गुजरात से भी आया था नौकरी का प्रस्ताव
इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे सचिन और सीमा हैदर को गुजरात के एक कारोबारी ने नौकरी का प्रस्ताव भेजा है। कारोबारी ने सचिन और सीमा को 50-50 हजार रूपए प्रति महीने की सैलरी देने की बात भी कही है। साथ ही, चिट्ठी में लिखा था वो कभी भी गुजरात पहुंचकर नौकरी ज्वाइ कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+