'मेरा पति हिंदू तो मैं भी हिंदू...' PUBG वाले प्यार से मिलने आई पाकिस्तानी महिला ने खुद को बताया भारतीय

Pakistani Woman Seema: कुछ दिनों पहले अपने पबजी वाले प्यार सचिन से मिलने भारत आई पाकिस्तान की सीमा को जमानत मिल चुकी है। अब सीमा और सचिन अपनी जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बीच सीमा ने पाकिस्तान में खतरे से लेकर खुद को हिंदू बताने तक... अपने बयान में काफी कुछ कहा है।

4 जुलाई को सीमा को नेपाल की सीमा पार कर अपने चार बच्चों के साथ गैरकानूनी तरीके से भारत आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। सीमा और उसके चार बच्चों के साथ सचिन की भी गिरफ्तारी हुई थी। अब जेल से बाहर आने के बाद सीमा ने बातचीत में कुछ हैरत भरी बातें कही हैं।

Seema haider

पति हिंदू तो मैं भी हिंदू
सीमा ने NDTV से बात करते हुए कहा कि मेरा पति हिंदू है तो मैं भी हिंदू हूं। अब मुझे भारतीय होने का अहसास हो रहा है। सीमा का ये बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस लव स्टोरी के बारे में जानने और जेल जाने और बाहर आने तक के विवाद के बारे में जानने को उत्सुक है।

दिलचस्प है सीमा सचिन की प्रेम कहानी
बताते चलें कि सीमा और सचिन की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की ही तरह बड़ी दिलचस्प है। कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन गेम प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड (पबजी) खेलते खेलते दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए।

मैं काफी डरी हुई थी- सीमा
सीमा ने सचिन संग अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि ये इतनी लंबी और कठिन यात्रा थी। मैं बहुत डरी हुई थी। मैं पहले कराची से दुबई गई, जहां हमने 11 घंटे तक इंतजार किया और फिर सो भी नहीं पाए। इसके बाद हम नेपाल से होते हुए पोखरा पहुंचे, जहां मेरी सचिन से मुलाकात हुई।

सीमा ने ऐसे जुटाए 12 लाख रुपये
इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। घर आकर सीमा की पति संग अनबन हो गई। उसने 12 लाख पाकिस्तान रुपयों में अपना एक प्लॉट बेचा और अपने चार बच्चों और खुद के लिए फ्लाइट टिकट और नेपाली वीजा का बंदोबस्त किया।

चार बच्चों संग आई भारत
इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों संग सचिन से मिलने के लिए इंडिया आ पहुंची। लेकिन सीमा की प्रेम कहानी का उस वक्त अंत हो गया जब पुलिस को इन दोनों के बारे में पता चला। दोनों को जेल हो गई। सीमा पर भारत में अवैध रूप से घुसने का आरोप लगाया गया था। वहीं सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+