सीमा हैदर क्या पाकिस्तान वापस भेजी जाएगी? जानें क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
Pakistani Seema Haider case: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर से एटीएस के शिकंजे में है। ग्रेटर नोएडा के सचिन हैदर की अपने को प्रेमिका और पत्नी बताने वाली सीमा के अब तक कई झूठ पकड़े जा चुके है।
सीमा हैदर पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी की या पाकिस्तानी आर्मी की भेजी हुई खुफिया एजेंट तो नहीं है, इस एंगल से यूपी एटीएस पिछले चार दिन से सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है। वहीं सीमा हैदर को लेकर बराबर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उसे उसके मुल्क पाकिस्तान भेजा जाएगा?

गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की प्रेस कान्फ्रेंस में भी पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर का मु्द्दा सामने आया। पत्रकारों ने सीमा हैदर के केस को लेकर सवाल किए और ये भी पूछा कि क्या सीमा हैदर को उसके चार बच्चों के साथ वापस पाकिस्तानी भेजा जाएगा? जानिए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने क्या जवाब दिया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पाकिस्तानी सीमा हैदर के मामले पर कहा कि हमें इस पूरे केस की जानकारी है। सीमा हैदर को कोर्ट में पेश किया गया था और वो जमानत पर बाहर हैं।
Recommended Video
फिलहाल तो बस इतना ही कह सकता हूं
बागची ने कहा पाकिस्तानी महिला जो कि अवैध रूप से भारत में आई है इस मामले की गहन जांच चल रही है। इसके साथ ही बागची ने कहा आगे कोई भी जानकारी आएगी तो हम आपको उससे सूचित करेंगे। फिलहाल तो बस इस मामले में इतना ही कह सकता हूं।
सीमा हैदर को लेकर हो रहे बड़े खुलासे
सीमा हैदर जो कि पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल हुए भारत में अवैध रूप से घुसकर ग्रेटर नोएडा पहुंची, उसके लेकर शुरूआत से ही सवाल उठ रहे हैं कि वो पाकिस्तान की भेजी हुई जासूस तो नहीं है? वहींं अब जब यूपी एटीएस सख्त हो चुकी है, तब से सीमा हैदर के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं।
सीमा के पास मिले हैं पांच पाकिस्तानी पासपोर्ट
सीमा हैदर के पास पुलिस को अब तक पांच पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट मिल चुके हैं जिनमें से एक में जिसमें न तो नाम है और न ही नंबर है। वहीं उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा दो वीडियो कैसेट भी बरामद हुए हैं।
सीमा ने सचिन से शादी के बारे में बोला ये बड़ा झूठ
वहीं सीमा हैदर ने कहा था कि उसने काठमांडु में पशुपतिनाथ में अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी की थी वो भी दावा झूठा साबित हुआ है, जांच में ये सच्चाई सामने आई है कि उन दोनों ने मंदिर में नहीं होटल के रूम में ही शादी की थी।
सीमा हैदर ने पबजी खेलते हुए नोएडा के कई लड़कों से की थी दोस्ती
सीमा हैदर ने पूछताछ में ये भी कबूला है कि पबजी खेलते हुए उसने कई लड़कों के साथ दोस्ती की थी लेकिन सचिन मीणा उसे सबसे अधिक पसंद और उससे उसे प्यार हो गया। अपने प्यार की खातिर वो अपना मुल्क पाकिस्तान अपने चार बच्चों के साथ छोड़कर भारत प्रेमी सचिन से शादी करके आ गई।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का फेवरेट तरीका है हनीट्रैप, एजेंट करते ऐसे काम, सीमा हैदर भी क्या है जासूस?
#WATCH | Pakistani national Seema Haider case | MEA Spokesperson Arindam Bagchi says, "We are aware of the matter. She was presented before the court and is now out on bail. The matter is under investigation and we will give you further information if it comes. As of now, this is… pic.twitter.com/gxT8CkAuZZ
— ANI (@ANI) July 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications