वाराणसी में पद्मावत देखने पहुंचे दर्शक, मॉल के सामने प्रदर्शनकारी ने की आत्मदाह की कोशिश
वाराणसी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संजय लीला भंसारी की फिल्म पद्मावत भले ही रिलीज हो गयी हो लेकिन इस फिल्म को लेकर शुरू हुआ विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इस कड़ी में संगठनों ने पहले भी एलान कर दिया था कि किसी भी हाल में फ़िल्म का प्रदर्शन करने नहीं दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी जिलों में लॉ एण्ड अंर्डर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सभी सिनेमाघरों पर भारी संख्या में फोर्स की व्यवस्था कर फिल्म का प्रदर्शन तो शुरू किया लेकिन पोस्टर नहीं लगाए गए।

पद्मावत का विरोध करते हुए सिगरा थाना क्षेत्र के आईपी मॉल पर क्षत्रिय संगठनों की महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तो साथ ही एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश भी की जिसे पुलिस, हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

आधा दर्जन को लिया हिरासत में, होगी कठोर करवाई
सुबह के पहले शो में पद्मावत की शुरुआत धीमी रही लेकिन दूसरे शो में लोग फिल्म को देखने पहुंचने लगे लेकिन शो के शुरू होते ही क्षत्रिय संगठनों का जमावड़ा आईपी सिगरा मॉल पर शुरू हो गया और फिल्म के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गयी।

वहीं सुरक्षा की कमान सभाल रखे सीओ चेतगंज सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि नारेबाजी कर मॉल के अंदर जाने का प्रयास करने वालों को रोके जाने पर धर्मेंद्र और वंदना रघुवंशी ने आत्मदाह का प्रयास किया है। साथ ही सड़क पर चक्का जाम करने वालो करीब 1 दर्जन महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications