पीएम मोदी के शहर में पद्मावत का प्रचंड विरोध, हिन्दू संगठन ने पीएम-सीएम को लिखा 'रक्त से खत'
वाराणसी। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावत के रिलीज का रास्ता भले ही साफ हो गया हो लेकिन इस पर विवाद बना हुआ है। एक तरह से पूरा देश पद्मावत फिल्म के विरोध की अग्नि में जल रहा है ऐसे में पीएम का शहर वाराणसी भी इससे अछूता नहीं रहा है। विरोध की चिंगारी अब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुँच चुकी है। यहाँ पर हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खून से ख़त लिखकर फ़िल्म का विरोध किया है।

सीएम और पीएम को लिखा खून से खत
सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम लिखे इस ख़त में हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है की अगर वाराणसी के किसी भी सिनेमाघर में फ़िल्म लगती है तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों को जलाने की धमकी दी है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। आपको बता दें कि इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए फ़िल्म को किसी भी हाल में रिलीज करने का आदेश दिया।

क्षत्रिय समाज ने मॉल प्रबन्धक को दी चेतावनी
यही नहीं हिन्दू समाज के लोगों से कंधा मिलाकर खड़े हुए बनारस के क्षत्रियों ने भी पद्मावत के विरोध और उसे ना रिलीज करने को लेकर सड़कों से लेकर जे यच वी मल्टीप्लेक्श मॉल के प्रबंधक को चेतावनी भर पत्र लिखा है। मॉल के काउंटर पर जाकर इन नेताओं ने प्रबंधक को दिए ज्ञापन में आगाह किया है की किसी भी हाल में पद्मावत को बनारस में रिलीज नही होने दिया जाएगा और माल का मैनेजमेंट इसमें हमारा सहयोग करे। वहीं JHV के मैनेजरिंग डायरेक्टर मनीष तलवार ने कहा कि पद्मावत को रिलीज करने जा आदेश मिला है जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क किया जा चुका है। साथ ही सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications