VIDEO: पद्मावत के विरोध में रोकी ट्रेन, तलवार लहराकर दी ना रिलीज करने की धमकी

मथुरा। देशभर में पद्मावत का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मथुरा में भी फिल्म का जबरदस्त विरोध देखने को मिला। यहां क्षत्रिय समाज के लोगों ने आज भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पहुंच कर ट्रेन रोक दी और ट्रेन पर चढ़ कर भंसाली हाय-हाय के नारे लगाए। साथ ही उन्होंने मथुरा जिला प्रशासन को अलटीमेटम दिया है की अगर 25 जनवरी को फिल्म रिलीज हुई तो मथुरा के सिनेमा हाल मे जा कर आगजनी और तोड़फोड़ कि जाएगी।

padmavat protest in mathura khatriya samaj stops train

मथुरा के हाईवे प्लाजा के सामने राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड के लोगो ने टायरों मे आगजनी करके विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोगों की भावनाओं के खिलाफ काम करने वाले संजय लीला भंसाली को भले ही फिल्म को रिलीज कराने की अनुमति मिल गई हो लेकिन हम फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। क्योकि हमारी क्षत्रिय रानी पद्मावती को फिल्म मे नाचते हुए दिखाया गया है जबकि रानी पद्मावती कभी नहीं नाची और फिल्म मे अश्लीलता दर्शाई गई है।

जिसका क्षत्रिय समाज के लोग विरोध करते हैं और फिल्म को रिलीज नही होने देंगे। वहीं क्षत्रिय समाज इस फिल्म के प्रदर्शन पर पूरी तरह खफा है उन्होंने मथुरा के कृष्ण नगर इलाके के पैदल मार्च निकाल। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए गदा और तलवार दिखा कर चेतावनी दी थी और आज करणी सेना और क्षेत्रीय समाज के लोगों ने दिल्ली आगरा पैसेंजर ट्रैन को रोककर अपना विरोध जताया। करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों को कहना है की हम अपने स्वभाभिमान के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+