बाराबंकी: पीएसी जवानों से जबरन धान कटवा रहे है IPS अधिकारी, वीडियो वायरल
लखनऊ। यूपी के बाराबंकी में पीएसी के जवान ने सीनियर अफसर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीएसी के एक जवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया है। वीडियों में जवान बता रहा है कि देखिए कैसे 10वीं वाहिनी बटालियन पीएसी के कर्मचारी और सिपाहियों से धान कटवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जवान ने एक IPS अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह यहां के सिपाहियों से धान कटवा रहे हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में यह भी बताया जा रहा है कि यह पूरा काम सीओ की देखरेख में हो रहा है। वीडियों में जवान गुहार लगा रहा है कि इस वीडियों को ज्यादा से ज्यादा शोयर करिये, ताकि यहां की हकीकत सभी को पता चल सके।
जवान आईपीएस अफसर पर आरोप लगा रहा है कि वह हम सबकी ड्यूटी खेतों में लगाकर उनका शोषण कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ यह लिखकर शेयर किया जा रहा है कि 10वीं बटालियन पीएसी बारांबकी में आज भी 1861 के पुलिस एक्ट के तहत जवानों का शोषण किया जा रहा है और आला अधिकारी सिपाहियों से खेतों में खड़ा धान कटवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications