UP News: पीएसी इंस्पेक्टर हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ लगे ये अहम सुराग, हत्यारों की तलाश प्रयागराज तक
Uttar Pradesh News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली की रात हुई पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर की तैनाती प्रयागराज में थी इसलिए पुलिस वहां भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के समय कुल पांच राउंड गोली चली थी। जिसमें दो गोली इंस्पेक्टर के पेट में, एक हाथ में और एक गले में लगी थी। वॉयस रिकार्डिंग में पांच बार फायरिंग हुई है। गोली चलने के 1 मिनट बाद इंस्पेक्टर की पत्नी के चिल्लाने की आवाज रिकॉर्ड हुई है। बार-बार पुलिस का शक किसी करीबी पर जा रहा है।

दिवाली वाली रात करीब ढाई बजे इंस्पेक्टर सतीश सिंह पत्नी और बेटी संग किसी रिश्तेदार के यहां से लौटे थे। जैसे ही वो कार से घर का गेट खोलने अज्ञात हमलावर ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस अब तक दर्जन भर से ज्यादा दोस्तों, रिश्तेदारों और संदिग पूछताछ कर चुकी है। सतीश की पत्नी द्वारा बताई गई लड़कियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। गौरतलब है कि भावना ने पति के दूसरी लड़कियों से संबंध होने की बात कही थी।
डीसीपी साउथ जोन विनीत जायसवाल ने बताया कि जिस दौरान सतीश की हत्या हुई है उस दौरान पत्नी कार में बैठी हुई थी और उसने एक गोली की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि, हत्यारे ने 5 गोली चलाई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और भाई के घर में लगे सीसीटीवी के वॉयस रिकॉर्डिंग से हुई है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications