प्रॉपर्टी के विवाद में बड़े भाई ने छेटी भाई को मारी गोली
शामली। यूपी के शामली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां प्रॉपर्टी के विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दिया। फायरिंग के दौरान फायरिंग करने वाले को भी गोली लग गई, जिससे वो भी ज़ख्मी हो गया। घायलों को सी.एच.सी. काँधला में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत इतनी गंभीर थी कि दोनों को वहां से दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बड़े भाई अमित ने छोटे भाई दीपक पर अपने साले व दो साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। दीपक को ज़बरदस्ती खींचकर ऊपर कमरे में ले जाने लगे। विरोघ करने पर अमित के एक साथी ने दीपक पर तमंचे से फायरिंग कर दिया। तमंचे से निकली गोली दीपक की जांघ से होकर आरपार हो गई। वहीं दूसरी फायरिंग के दौरान घायल दीपक ने अमित के साथी का हाथ उसकी तरफ मोड़ दिया जिससे वो भी घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- अपनी सुविधाओं से किसी भी कान्वेंट स्कूल को फेल कर देगा यूपी का ये सरकारी प्राइमरी स्कूल












Click it and Unblock the Notifications