सात साल की बच्ची से रेप में काटी दस साल की सजा, छूटने पर फिर किया रेप

कुछ समय पहले ही एक बच्ची से रेप के आरोप में दस साल की सजा काटने के बाद जेल से छूटे शख्स ने 12 साल की बच्ची के साथ वो वहशत की, कि पुलिस भी हैरत मान गई।

वाराणसी। वाराणसी में पुलिस के सामने एक व्यक्ति की दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया है कि आरोपी व्यक्ति किसी फिल्म का सा किरदार लगता है। पुलिस भी इस कहानी से हैरत में है।

arrest

बनारस में किराना की दुकान करने वाली एक महिला ने रविवार को पुलिस में अपनी 12 साल की बेटी के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उसकी बेटी को पैसे देकर पान मंगवाने के बहाने उसे वहां से भेज दिया। जिसके बाद बेटी नहीं लौटी।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और बुधवार को पुलिस ने पप्पू नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पप्पू से सख्ती से पूछताछ की तो जो कहानी उसने बताई, उसने पुलिस अधिकरियों के भी पैरों तले से जमीन निकाल दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार किया है। जिसने लड़की के बालात्कार और हत्या की बात कबूल कर ली है।

पुलिस ने बताया कि पप्पू ने स्वीकार किया कि लडक़ी को उसने पान लाने को भेदा और इसी दौरान वह लडक़ी के पीछे जाकर उसे घुमाने के बहाने अपनी स्कूटी पर बैठाकर चला गया।

पुलिस के मुताबिक, पप्पू ने बताया कि उसने जौनपुर जिले के पास एक गांव में जंगल में ले जाकर लडक़ी के साथ रेप किया और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल व स्कूटी बरामद कर ली है।

ना दे सके गवाही, इसलिए रेत दिया लड़की का गला

पुलिस ने पप्पू के पुराने रिकॉर्ड के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उसने 2004 में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में उसे दस साल की सजा हुई थी।

पुलिस ने बताया कि पिछले मामले में पीड़िता ने कोर्ट में पप्पू के खिलाफ गवाही दी थी, जिसके बाद उसे दस साल की सजा सुनाई गई थी। ऐसे में इस बार उसने रेप के बाद लड़की को मार डाला ताकि इस बार अगर मामला कोर्ट में जाए भी तो गवाही के अभाव में वो छूट जाए।

मामले के सामने आने के बाद ना सिर्फ पुलिस हैरत में है बल्कि जौनपुर और वाराणसी के आसपास के भी जिन लोगों को घटना का पता चला वो सुनकर सिहर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+