वाराणसी में भी उठा EVM जांच का सवाल, विरोधियों ने SC में अपील करने की दी धमकी
वाराणसी के शहर दक्षिणी के कांग्रेस-सपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने भी ईवीएम से होने वाले चुनाव प्रणाली पर हल्ला बोल दिया हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव लोकतंत्र की हत्या है।
वाराणसी। पूरे प्रदेश में केसरिया रंग फैलने के बाद ईवीएम से चुनाव पर सवाल उठने लगे है। बसपा सुप्रीमो मायावती बार-बार इस बात को कह रही हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। तो अखिलेश ने भी इसपर सवालिया निशान खड़े कर दिया हैं, केजरीवाज ने दिल्ली निकाय चुनाव के बैलेट से मतदान की मांग की है तो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी विधानसभा चुनाव को लेकर विरोध उठने लगा है।

प्रत्याशी ने केंद्र पर लगाए आरोप
वाराणसी के शहर दक्षिणी के कांग्रेस-सपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने भी ईवीएम से होने वाले चुनाव प्रणाली पर हल्ला बोल दिया हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव लोकतंत्र की हत्या है। इस ह्त्या को रोकने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने जा रहे है। शहर दक्षिणी से सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईवीएम से मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में इस्तेमाल हुई ईवीएम की जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि ईवीएम से छेड़छाड़ कर पूरे चुनाव को प्रभावित किया गया है।

राजेश मिश्रा ने कहा कि ये मशीन प्रोग्रामिंग पर काम करती है जिसे कंपनी के कर्मचारी ही प्रोग्राम करते हैं। उनके द्वारा पूरे चुनाव को प्रभावित किया गया है। यही नहीं प्रत्याशी राजेश मिश्र ने कहा की इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री ने अपने अधिकारों के बल पर अपने संसदीय क्षेत्र के शहर दक्षिणी में खास कर ईवीएम में अपने पक्ष की तकनीक का इस्तेमाल किया है। जिससे उन्हें इस सीट पर जीत मिली। इसलिए इस चुनावी गड़बड़ी के विरोध में हम माननीय सर्वोत्तम न्यायलय में इस गड़बड़ी की जांच के लिए अपील करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications