'पिता ने किया किनारा, बेटे ने कहा हमारा', MLA बेदी राम पर अरविंद राजभर का बड़ा बयान

पेपर लीक मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम का नाम सामने आने के बाद सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बेदी राम को अखिलेश यादव का करीबी आदमी बताया था।

ओमप्रकाश राजभर का बयान सामने आने के बाद अब उनके बेटे ने भी बयान दिया है। पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय महासचिव और ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने कहा है कि हमारा विधायक हमारे साथ है और जब तक कोर्ट नहीं कह देता हम डटे रहेंगे।

op-rajbhar-son-arvind-rajbhar-big-statement-on-mla-bedi-ram

अरविंद राजभर ने यह भी कहा कि साल 2022 लोकसभा चुनाव के हमारी पार्टी का गठबंधन समाजवादी पार्टी से हुआ था। गठबंधन के दौरान अखिलेश यादव द्वारा हमको 17 सीटें दी गई थीं। जिसमें अधिकतर सीटों पर अखिलेश ने अपने प्रत्याशी दिए थे।

अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को खत्म करने के लिए ऐसा किया था। अरविंद राजभर ने आगे कहा कि अखिलेश यादव से गठबंधन की भूमिका भस्मासुर की तरह होती है। अखिलेश जी पार्टी से गठबंधन करते हैं उसे खत्म करना चाहते हैं।

पार्टी सोच समझ कर लेती है फैसला
अरविंद राजभर ने कहा कि जब भी पार्टी कोई निर्णय लेती है तो बहुत सोच समझ कर लेती है। यह बात मैं जरूर कहना चाहता हूं कि जो विपक्ष बार-बार कहता है कि 17 सीट देकर किसको लड़ाया गया। अधिकतर सीटों पर अखिलेश यादव के करीबी को ही उतारा गया।

अरविंद ने आगे कहा कि हम कार्यकर्ता और यदि हमारा विधायक जीता है तो कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत से जीता है। हम अंतिम क्षण तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे और अपने कार्यकर्ता के साथ-साथ माननीय को भी सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे।

गलत सही का फैसला कोर्ट लेगा
आगे अरविंद राजभर ने यह भी कहा कि इस मामले में कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद आगे क्या करना है हम यह सोचेंगे लेकिन विपक्ष किसी को दोषी साबित नहीं कर सकता है। उन्होंने अभी कहा कि हमारा विधायक हमारे साथ है हमारा विधायक हमारे मीटिंग में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+