ओपी राजभर ने हार के लिए बीएसपी को ठहराया जिम्मेदार, बोले- दे सकता हूं सबूत
लखनऊ, 15 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को जिम्मेदार बताया है। इतना ही नहीं, ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वो इस बात के सबूत भी दे सकते हैं। राजभर ने कहा कि, 'हमने विधानसभा वार रिव्यू करने का निर्णय लिया है। उसकी रिपोर्ट्स में हमारी जो कमियां मिलेगीं, जिन्हें हम ठीक करने की कोशिश करेंगे।'
Recommended Video

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हमने विधानसभा वार रिव्यू करने का निर्णय लिया है। उसकी रिपोर्ट्स में हमारी जो कमियां मिलेगीं, जिन्हें हम ठीक करने की कोशिश करेंगे। बसपा और भाजपा का मेल हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया।' इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा,
पूर्वांचल की 122 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा कार्यालय में उम्मीदवारों का फैसला किया गया और बसपा कार्यालय में चुनाव चिन्ह दिए गए। मैं इसके लिए सबूत दे सकता हूं।
मीडिया से बात करते हुए राजभर ने कहा कि चाहे बसपा हो या कांग्रेस, चार बार सत्ता में रह चुकीं पार्टियों ने भाजपा को समर्थन दिया। उनके वोट कहां गया? इसस पहले ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़े वर्ग के लोगों को अशिक्षित, गंवार और नासमझ करार दिया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह भी माना कि जनता को समझाने में वो असफल रहे। आपको बता दें, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत की।
इस दौरान राजभर से जब हार की वजहों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हम जिस वोट को अपने साथ लाना चाहते थे, उनमें बड़ी अशिक्षा है, अशिक्षा की वजह से उसे शिक्षा की बात समझ नहीं आता ही।' आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सुभासपा को छह सीटों पर जीत मिली थी। सुभासपा ने 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।












Click it and Unblock the Notifications