यूपी में 41556 शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तरह करें अप्लाई
लखनऊ। सहायक अध्यापक भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 41556 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बेसिक शिक्षा विभाग 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर इन्हें सहायक अध्यापक पद पर नौकरी की सौगात देगा। इसके लिए विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 21 से 28 अगस्त के बीच शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

सहायक अध्यापक के 68,500 पदों के लिए लिखित परीक्षा इस साल 27 मई को संपन्न हुई थी। यह योगी सरकार के कार्यकाल की पहली बड़ी भर्ती परीक्षा है। इस परीक्षा में 41,556 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। राज्य सरकार ने इन अभ्यर्थियों को जिलों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को रिजल्ट जारी किया, जिसमें 41556 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके है। परिणाम से स्पष्ट है कि इस भर्ती के 26944 पद खाली रह जाएंगे। जिसके लिए सरकार कट ऑफ़ मार्क को कम करने के लिए हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी।
बता दें कि अभ्यर्थी 21 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 28 अगस्त ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख। 31 अगस्त तक डाटा प्रोसेसिंग कर परिषद को देंगे सूची। 01 से 03 सितंबर तक जिलों में काउंसलिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications