इस जिले में भी होगा एक हजार करोड़ का निवेश, युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

शाहजहांपुर। उत्तरप्रदेश मे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 60 हजार करोड़ रूपये की 81 परियोजनाओं की नींव रखी है। इसी निवेश में यूपी के शाहजहांपुर ने भी अहम योगदान दिया है। यहां की दो कंपनियों ने एक हजार करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया है। जिला प्रशासन की पहल के बाद आज छोटे बङे उद्योग बंधुओं की विकास भवन मे एक मीटिंग बुलाई। जहां पीएम मोदी का लाइव प्रसारण भी देखा गया। जिला अधिकारी का कहना है कि यहां से इतना निवेश होना गर्व की बात है। मीटिंग के दौरान हमने उन्हें पूरी सुरक्षा का वादा किया है।

इस जिले में भी होगा एक हजार करोड़ का निवेश, युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

दरअसल आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे पीएम पीएम मोदी ने 60 हजार करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं की नींव रखी। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने उद्योग बंधुओं के साथ विकास भवन मे एक मीटिंग बुलाई। जहां उद्योगपति शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, एसपी एस चिनप्पा और बीजेपी नेता डीपीएस राठौर भी शामिल हुए।

सभी ने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह का लाइव प्रसारण भी देखा। इस दौरान व्यापारियों में से किसी ने 11 हजार रुपये तो किसी ने 21 हजार रुपये निवेश करने का भरोसा दिया। वहीं जिलाधिकारी ने भी सभी उद्योग बंधुओं ने अपने व्यापार की स्थिति को देखते हुए निवेश करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी की ये पहल रंग भी लाई।

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश मे 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश की नींव रखी गई है। शाहजहांपुर में केआर पेपर लिमिटेड, और सुखबीर एग्रो लिमिटेड ने मिलकर एक हजार करोड़ रुपये का निवेश शाहजहांपुर में करने के लिए कहा है। सुखबीर एग्रो लिमिटेड कंपनी 500 करोड़ रुपये बिजली बनाने मे निवेश करेंगी तो उस काम को आगे बढ़ाने के लिए केआर पेपर मिल 500 करोड़ का निवेश करेगी। जिलाधिकारी का कहना है कि ये एक अच्छी बात है कि शाहजहांपुर से भी इतना बड़ा निवेश हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+