बलरामपुर: मुठभेड़ के बाद 1 लाख का इनामी निजामुद्दीन गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में शनिवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश निजामुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर उतरौला समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। पुलिस ने घायल बदमाश समेत सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया है।

व्यापारी से लूटे थे 20 हजार रुपए

व्यापारी से लूटे थे 20 हजार रुपए

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी जहीर खां से हथियारों के बल पर 20 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की सूचना व्यापारी 100 नंबर पर दी। लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने चैकिंग शुरू कर दी। तभी बलरामपुर के उतरौला थाना क्षेत्र के गैंडासा बुजुर्ग एक बाइक पर तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ करीब आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। फायरिंग पुलिस जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मुठभेड़ में घायल हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश

मुठभेड़ में घायल हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख के शातिर अपराधी निजामुद्दीन के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में उतरौला कोतवाल संतोष सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश निजामुद्दीन ललिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक दर्जन से अधिक संगीन अपराधों में शामिल रहा है।

गोरखपुर जोन का था सबसे बड़ा इनामी

गोरखपुर जोन का था सबसे बड़ा इनामी

एसपी के मुताबिक, गोरखपुर जोन का यह सबसे बड़ा इनामी अपराधी था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की टीमें कॉम्बिंग कर रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही डीआईजी देवीपाटन मंडल अनिल कुमार राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल पुलिस कर्मियों का हाल जाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+