शादी में आतिशबाजी के दौरान हुए ब्लास्ट में 1 की मौत, 3 घायल
घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली। यूपी के बरेली में शादी समारोह में ब्लास्ट होने से सनसनी फैल गई। शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी में हुए जबर्दस्त ब्लास्ट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग बुरी तरह जल गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली में कासिम शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी में सब लोग बैंड बाजे में नाच गा रहे थे। हर ओर खुशियां थी। आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा रहा था लेकिन इसी आतिशबाजी की वजह से खुशियां मातम में बदल गई। आतिशबाजी से हुए ब्लास्ट से युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं।

मृतक का भाई रफीक अहमद ने रोते-रोते बताया कि इस घटना में उसके भाई का चेहरा पहचानने लायक नहीं बचा था। आतिशबाजी की वजह के कारण हुई मौत के बाद बहेड़ी पुलिस एक्शन में आ गई है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications