इटावा: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश धराया, दूसरा फरार
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक बदमाशों का पीछा करने पर इटावा पुलिस और बदमाशों के बीच मे हुई करीब आधा घण्टा चली इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष वैदपुरा सत्येंद्र भदौरिया समेत 25 हजार का इनामी बदमाश कलाम भी घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इटावा एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर इटावा पुलिस रात 10 से 12 बजे तक वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर दो बाइक सवार लोग लोग भागने लगे। चेकिंग कर रही वैदपुरा थाना पुलिस ने दोनों बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। अचानक बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया और पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग करना शुरू कर दिया।
इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष वैदपुरा सत्येंद्र यादव समेत 25 हजार का इनामी बदमाश कलाम घायल हो गया और इसके साथ मे बाइक पर चल रहा दूसरा 25 हजार इनामी बदमाश सौरभ फरार हो गया। पुलिस भागे हुए बदमाश की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications