पुलिस सुरक्षा के बावजूद लखनऊ में महिला पर तेजाब से हमला

लखनऊ में महिला के साथ एक बार फिर से किया गया तेजाब से हमला, लगातार तीसरी बार हुआ है यह हमला।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस महिला को सुरक्षा मुहैया कराने का खुद मुख्यमंत्री ने वायदा किया था, उस महिला पर एक बार फिर से एसिड अटैक हो गया है। लखनऊ के अलीगंज में रेप पीड़िता महिला के साथ तीसरी बार तेजाब से हमला हुआ है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह गई। महिला के साथ तीन महीने पहले रायबरेली मे एसिड से हमला हुआ था। महिला अलीगंज में एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी।

acid

महिला से मिले थे मुख्यमंत्री
महिला के साथ जब तीन महीने पहले गैंगरेप हुआ था तो उसके साथ ट्रेन में एसिड से हमला हुआ था, जिसके बाद उससे मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे, इस मौके पर खुद मुख्यमंत्री ने महिला को बेहतर इलाज देने की बात कही थी। यही नहीं मुख्यमंत्री ने महिला को सुरक्षा मुहैया कराने को भी कहा था। बावजूद इसके महिला के साथ एक बार फिर से तेजाब से हमला हुआ है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह हमला पुलिस की एक गलती की वजह से हुआ था।

महिला की सुरक्षा में तैनात था गनर

दरअसल जिस वक्त महिला पर हमला हुआ उस वक्त पुलिस गलत हॉस्टल के गेट पर खड़ी थी, जिसके चलते महिला पर कुछ अज्ञात लोगों ने एसिड से हमला कर दिया। फिलहाल महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी तक हमला करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। महिला की सुरक्षा में प्रदेश सरकार की ओर से गनर दिया गया था, लेकिन जब वक्त महिला हॉस्टल के बाहर आकर पानी भर रही थी तभी उसपर यह हमला हुआ।

दो बार हो चुका है पहले भी हमला

महिला लखनऊ में एसिड पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे कैफे में काम करती थी। महिला इस कदर जख्मी है कि वह अपना बयान देने की भी स्थिति में नहीं है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह हमला उस वक्त हुआ है जब महिला हॉस्टल के बाहर फोन पर बात कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने रायबरेली में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि महिला दो बच्चों की मां है और उसका जमीन को लेकर 2008 से एक विवाद चल रहा है, जिसके चलते उसके साथ गैंगरेप भी हुआ था। गैंगरेप के इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था और यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इससे पहले भी महिला के साथ 2011 और 2013 में एसिड हमला हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+