कार की डिमांड पूरी ना होने पर बीवी को दिया तीन तलाक

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पहले दादरी थाना पुलिस से की लेकिन वहां से कोई न्याय न मिलने पर उसने एसएसपी के यहां अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

दहेज की डिमांड पूरी ना होने पर बीवी को दिया तीन तलाक

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र की नई आबादी में रहने वाले मटरू ने अपनी बेटी की शादी गुलावठी निवासी मुकर्रम के बेटे शहजाद के साथ की थी। पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि उसने अपनी हैसियत से बढ़कर अपनी बेटी की शादी में सामान दिया था। लेकिन उसके ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे।

शादी के कुछ दिन बाद ही उन्होंने लड़की से अपने मायके से एक वैगनआर कार और दो लाख रुपये नकद लाने की डिमांड कर दी। डिमांड पूरी न होने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता के पिता का कहना है कि आए दिन जब उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले मारपीट करने लगे और कई बार समझाने के बाद भी नहीं माने तो वह अपनी बेटी को दादरी लेकर चले आए। इस दौरान शहजाद के घर पंचायत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

परिजनों का कहना है कि बीती 24 अगस्त को शहजाद के परिवार में एक एक्सीडेंट हो गया था, वह मरीज को देखने के लिए गुलावठी गए तो वहां मौजूद शहजाद ने फिर से दहेज की डिमांड की। उन्होंने जब दहेज की डिमांड पूरा करने में अपनी असमर्थता जताई तो आरोप है कि शहजाद ने तीन बार तलाक बोलकर कर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इस मामले में सीओ दादरी सतीश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+