VIDEO: मकान तोड़ने पर मथुरा के गोवर्धन में कैसे फूटा पुलिस पर महिलाओं का गुस्सा
एनजीटी ने 21 किमी. के दायरे में फैले गिर्राज पर्वत के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। एनजीटी के आदेश पर विकास प्राधिकरण, वन विभाग और पुलिस टीम एक साथ पहुंची थी।
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर उस समय बवाल हो गया जब एनजीटी के आदेश पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने गई विकास प्राधिकरण वन विभाग और पुलिस पीएसी की टीम पर पथराव कर दिया गया। आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। एकाएक हुए बवाल से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में भगदड़ मच गई। पथराव और फायरिंग में एक सिपाही के मामूली रूप से घायल होने की भी खबर है। फिलहाल नगला सपेरा में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है।

नगला सपेरा गांव की महिलाएं और पुरुष रास्ते पर पुलिस को रोकते हुए दिखाई दिेए जहां इन लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब पिछले दिनों एनजीटी ने 21 किमी. के दायरे में फैले गिर्राज पर्वत के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। एनजीटी के आदेश पर विकास प्राधिकरण वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस टीम के साथ इन लोगों के मकान को तोड़ रहे थे। तभी इन लोगों में आक्रोश पनप गया और इन लोगों ने पथराव कर दिया। स्थित बिगड़ते हुए देख पुलिस ने भी हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे। जिसके बाद लोग तितर बितर हुए।

बताया जा रहा है की इस बवाल के बाद परिक्रमा मार्ग में भगदड़ मच गई और दो परिक्रमार्थी सहित एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस और विकास प्राधिकरण सचिव सहित तमाम अधिकारी मौके पर हैं और अगली रणनीति तैयार कर रहे हैं। दरअसल पिछले राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने गोवर्धन पर्वत के 21 किलोमीटर के दायरे में पर्वत के स्वरूप को बनाए रखने के लिए बने मकानों को हटाने के आदेश दिए हैं। इस आदेश का तमाम प्रशासनिक अमला गोवर्धन में मकानों को ध्वस्त करने पहुंच गया।
यहां बड़ा सवाल ये है की जिस समय ये मकान बन रहे थे, उस समय न तो विकास प्राधिकरण इनको रोकने आया और ना ही वन विभाग तो अब जब हजारों परिवार यहां बस चुके हैं तब एनजीटी के आदेश के बाद इनको बेघर किया जा रहा है। ऐसे में लगता है कि इनसे ज्यादा दोषी वो अधिकारी हैं जो मकान बनते समय आंखें मूंदे बैठे थे।












Click it and Unblock the Notifications