ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी की तारीफ, कहा, 'पिछड़े समाज के लिए कर रहे काम'
ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी की तारीफ, कहा, 'पिछड़े समाज के लिए कर रहे काम'
लखनऊ, 21 सितंबर: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के अंदर हर रोज नए-नए सियासी समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं। तो वहीं, अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। यह तारीफ ओपी राजभर ने बुधवार 21 सितंबर को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इससे पहले ओपी राजभर ने अपने बेटे अरुण राजभर के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है।
Recommended Video

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार 21 सितंबर को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्हों पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा, 'पीएम-सीएम पिछड़े समाज के लिए काम कर रहे हैं।' इस दौरान ओपी राजभर ने कहा कि कल मुख्यमंत्री योगी से मिलकर 'राजभर जाति को एसटी का दर्जा दिलाने की बात कही थी। मेरे इस अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी सहमत हैं।' इतना ही नहीं, मेरे अनुरोध को स्वीकार करते हुए सीएम ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया है कि राजभर जाति के मुद्दों का हल करें।
केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध किए जाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दबे, कुचले व पिछड़े राजभर बिरादरी के युवाओं को शिक्षा पाने के साथ ही सरकारी सेवाओं में नौकरी पाने के अधिक अवसर मिलने लगेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सही मायनों में पिछड़े समाज को मुख्यधारा में शामिल करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएम से माफिया की आड़ में गरीबों के मकान न गिराए जाने का भी अनुरोध किया है।
अखिलेश यादव पर बोला हमला
इस दौरान समाजवादी पार्टी भी सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने हमला बोला। उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी ने सिर्फ सपना दिखाया था।' राजभर ने पूछा कि जब अखिलेश सत्ता में थे तो क्यों नहीं उन्होंने कोई प्रस्ताव भेजा?। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश ने पिछड़े समाज के लिए कुछ नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications