ओम प्रकाश राजभर ने बनाई अपनी RSS, नीली यूनिफॉर्म, हाथ में नीला डंडा लिए सैनिक क्या करेंगे काम?
Om Prakash Rajbhar RSS: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों के कारण आए दिन चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार वो अपने बयान के लिए नहीं बल्कि अपनी नई बिग्रेड तैयार करने के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि राजभर ने एक नई सेना तैयार की है, जिसको नाम RSS दिया है।
हालांकि राजभर की नई सैन्य इकाई RSS का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से कोई लेना-देना नही है। राजभर की RSS यानी 'राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना' है। राजभर ने ना केवल सेना तैयार की है बल्कि अपनी सेना में शामिल सैनिकों यानी सदस्यों को खास यूर्निफार्म और उनकी प्रतीक चिन्ह भी दिया है। राजभर द्वारा नई सैन्य इकाई गठन ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया धमाल मचा दिया है।

राजभर की इस नई सेना को जो वीडियो सामने आया है। उसमें राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के सैनिक एक जैसी वर्दी में नजर आ रहे हैं। राजभर के सैनिकों ने नीले रंग की यूनिफॉर्म, पीली बेल्ट और हाथ में पीला डंडा लिए हुए नजर आ रहे हैं।
राजभर ने सैनिकों को दिए ये पद
इतना ही नहीं राजभर के इन सैनिकों के कंधे पर खास सितारे, छाती पर विशिष्ट बैच और सिर पर बैरेट कैप भी लगाई गई है। वीडियो में राजभर के सुहेलदेव सैनिक एक विशेष पहचान और अनुशासन के साथ नजर आ रहे हैं। राजभर की इस सेना में कमांडर, सीओ, डीएसपी, एसआई और इंस्पेक्टर जैसे कई पद निर्धारित किए गए हैं। इन विभिन्न पदों के अनुसार सैनिकों के कंधों पर सितारे भी होते हैं, जो उनकी रैंक और उनकी ड्यूटी होगी ।
हाथ में नीला डंडा लिए राजभर के सैनिक क्या करेंगे काम?
ओपी राजभर ने बताया कि उन्होंने यह सेना गांवों के युवाओं को कौशल विकास के मार्ग पर लाने और समाज में लोगों का सहयोग करने के लिए तैयार की है। 'राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना' ने प्रदेश के 22 जिलों में अपनी प्रारंभिक गतिविधियां शुरू की हैं। ओम प्रकाश राजभर का लक्ष्य अपनी इस नवगठित सेना में कुल एक लाख सदस्यों को जोड़ना है। इस विस्तार के लिए सेवानिवृत्त आईएएस, पीसीएस अधिकारी और लेखपाल जैसे अनुभवी पेशेवर भी इन सैनिकों को विशेष मार्गदर्शन और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
पीले गमछे और पीली टीशर्ट नहीं नीली वर्दी बनी पहचान
अरुण राजभर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा पहले भी राजभर ने अपनी एक सेना तैयार की थी लेकिन कोई खास आधिकारिक वर्दी नहीं दी जाती थी; वे पीले गमछे और पीली-टीशर्ट ही पहनते थे। अब, मौजूदा राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के लिए आधिकारिक तौर पर विशेष वर्दी लॉन्च की गई है, जो इसकी संगठनात्मक पहचान को मजबूत करती है।












Click it and Unblock the Notifications