यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले, इंजेक्शन लेकर लखनऊ आ रहे अमित शाह
वाराणसी। यूपी में भाजपा और भासपा के गठबंधन के बावजूद भासपा के सर्वेसर्वा और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आये। यही वजह है कि पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी आये ओमप्रकाश राजभर ने ना सिर्फ सूबे के अपने ही सरकार पर हमला बोला बल्कि यहां तक कह दिया कि 10 अप्रैल को प्रदेश में कई गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इंजेक्शन लेकर लखनऊ आ रहे हैं, जो भी लोग बीमार हैं उनको यह दवा दी जाएगी। यदि वो इलाज करने में सक्षम नहीं रहे तो न जाने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का क्या होगा?


यूपी में जातिवाद चरम पर
ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर जिला अस्पताल में जब मरीज ठीक नहीं होता तो वह PGI जाता है। जब PGI से नहीं ठीक होता है तो दिल्ली के एम्स जाता है। वही हाल है सब नेता इसलिए दिल्ली ही भाग रहे हैं। कोई ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश की योगी सरकार पर जातिवाद का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जातिवाद के रोग का इलाज करने आ रहे हैं क्योंकि प्रदेश में जातिवाद चरम पर है। थानों से लेकर तहसील और जिले से लेकर ब्लॉक तक हर जगह जातिवाद देखने को मिल रहा है। आज सैकड़ों जाति के शिकार अच्छे लोग भटक रहे हैं दर दर। जो अच्छा काम करने वाले लोग हैं ऐसे लोगों को किनारे लगाया जा रहा है। आज जरूरत है जो गरीब कमजोर लाचार है, उनको रोजगार मुहैया कराया जाए जो रिजर्वेशन 27 परसेंट है। उस रिजर्वेशन का लाभ सबको मिले। इसलिए अमित शाह लखनऊ आकर तीन कैटेगरी बनाएंगे। तमिलनाडु चुनाव के बाद उन्होंने तीन कैटेगरी बनाने की बात कही है, नहीं तो उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा रही है पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा यह केटेगरी बनानी है। हम तो 10 तारीख को योगी जी से कहेंगे कि पहले भर्ती पर रोक लगाओ। उसके बाद विभाजन के बाद ही कोई भर्ती होगी।
2024 तक हमारा है भाजपा से एग्रीमेंट
लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है ओमप्रकाश राजभर से जब यह पूछा गया कि क्या वह 2019 में भाजपा का साथ छोड़ देंगे तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि अरे भाई आप ऐसी बात क्यों कर रहे हैं हमारा अमित शाह जी के साथ 2024 तक का एग्रीमेंट हो गया है। हम उन्हीं के साथ रहेंगे। हम विरोध नहीं करते है लेकिन गलत पर चुप भी नहीं बैठते। ओमप्रकाश राजभर ने एक मिसाल देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति हैंडपंप लगाता है और उसके आगे दो बाल्टी रखकर हाथ जोड़कर या कहें कि हैंडपंप देवता पानी दे दो तो पानी नहीं मिलने वाला उसके लिए हैंडपंप का हैंडल पकड़ कर उसे चलाना पड़ेगा। इसी तरह हमने भी पूर्वांचल से शो एमएलए जिताकर भाजपा को दिए हैं। हम सरकार को कैसे छोड़ दें। यूं कहिए कि हमने गाय को चुनी भूसी खिलाई तो अब दुधवा नहीं लेंगे क्या। हमारा भाजपा से समझौता है और हम एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications