लखनऊ के नाले में पाए गए 500 और 1000 के फटे नोट
लखनऊ के कुकरैल पुल के पास बड़ी संख्या में पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट पाए जाने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
लखनऊ। नोटबंदी के फैसले के बाद देश के तमाम हिस्सों से 500 और 1000 रुपए के नोट पानी में बहाने और कूड़े में फेंकने की खबरें सामने आई हैं। लखनऊ में भी पुराने नोट कुकरैल डैम में पाए जाने से हड़कंप मच गया है। यहां बड़ी मात्रा में पुराने नोट पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसकी पड़ताल शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़े- दीजिए सिर्फ 1 रुपए, आपके घर पहुंचा दिया जाएगा 2000 का नोट
ये नोट लखनऊ के सर्वोदय नगर स्थित कुकरैल पुल के पास नाले में मिले हैं। ये नोट बड़ी संख्या में हैं, इन्हें फेंकने से पहले इसे फाड़ा गया है। नोट की सूचना मिलने के बाद यहां के लोगों में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंचने लगे। जिसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़े- 2000 रुपये के नकली नोट बनाने का गजब तरीका, पुलिस भी रह गई हैरान

हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इन नोटों को किसने बहाया है, लेकिन इन नोटों को निकालने के लिए लोग नाले में उतर गए और इसे इकट्ठा करने लगे। इससे पहले भी प्रदेश के कई हिस्सों में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है जहां पुराने नोट पाए गए थे। इससे पहले मिर्जापुर में भी पुराने नोट मिले थे, यहां गंगा नदी में एक हजार रुपए के पुराने नोट गंगा नदी में बहते हुए मिले थे। इसके अलावा वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद में भी पुराने नोट पाए गए थे जिन्हें नाले में या नदी में फाड़कर बहा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications