FB के बाद Whatsapp पर भी सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो वायरल
दरअसल ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एक महिला के साथ पोस्ट की गई। जिसके बाद ये सूचना जब हिंदू संगठनों को मिली तो सभी आग बबूला हो उठे।
बहराइच। नानपारा के एक रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी आदित्यनाथ की अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट किया है। जिसके बाद ये सूचना जब हिंदू संगठनों को मिली तो सभी आग बबूला हो उठे। मामले में कोतवाली घेराव की स्थिति तक बन गई। मौके पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गई है।

मामला बहराइच के नानपारा क्षेत्र का है जहां रेडीमेड कपड़ा एसोसिएशन की ओर से व्हाट्सएप पर एक ग्रुप का संचालन किया जा रहा है। इस ग्रुप में रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी व कुछ अन्य लोग जुड़े हुए हैं। दरअसल ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एक महिला के साथ पोस्ट की गई। ये पोस्ट देखकर रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी अनुराग शर्मा आग बबूला हो उठे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। सूचना जब अन्य व्यापारियों व हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को लगी तो सभी कोतवाली पहुंच गए। देखते ही देखते हंगामे की स्थिति बन गई।
सूचना पाकर पुलिस क्षेत्र अधिकारी अजय भदौरिया भी आ गए। सीओ और प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस मामले में पुलिस ने अनुराग शर्मा की तहरीर पर मुख्यमंत्री के मामले में अश्लील पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ ने बताया कि इस ग्रुप का एडमिन व कुछ और सदस्यों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications