25 साल की मोना को 40 साल के पूर्व प्रधान से था इश्क, हुआ ये अंजाम

बुलंदशहर। एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका की गम्भीर हालत देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरो ने गम्भीर हालत देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया हैं। फिल्हाल पुलिस को पीड़िता के परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई हैं।

पति-पत्नी की तरह रहते थे दोनों

पति-पत्नी की तरह रहते थे दोनों

मामला बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान टीला का हैं। विकास नगर निवासी मोना (25) (बदला हुआ नाम) का पिछले काफी समय से झमका के पूर्व प्रधान मलखान सिंह (40) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की माने तो दोनो के संबंध पति-पत्नी की तरह थे। बताया कि पिछले दो महीनो से किसी बात को लेकर दोनो अलग हो गए थे। रविवार को प्रेमिका मोना दीपावली की तैयारियों का समान खरीदने के लिए बाजार गई थी। मोना का पीछा कर रहे उसके पूराने आशिक पूर्व प्रधान मलखान सिंह ने मोना को हनुमान टीले के पास रास्ते में रोक लिया।

चाकू से कई वार किए

चाकू से कई वार किए

मोना और मलखान सिंह में बातो-बातो में विवाद होने लगा। कुछ देर में ही विवाद इतना बढ़ गया कि मलखान सिंह ने अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आरोपी ने अपनी प्रेमिका पर लगातार कई प्रहार किए। जिससे प्रेमिका गम्भीर रुप से घायल हो गई। युवती पर हमला करता हुए देखकर लोगो ने आरोपी प्रेमी को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने प्रेमिका की गम्भीर हालत देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरो ने गम्भीर हालत देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस का ये है कहना

पुलिस का ये है कहना

खुर्जा सीओ जगदीश चंद्र सिहं ने बताया कि पीड़िता किसी काम से बाजार जा रही थी, तभी रास्ते उसके प्रेमी मलखान सिंह ने उस रोक लिया और दोनो में कहासूनी शुरु हो गई। इसी बीच आरोपी ने चाकू से अपनी प्रेमिका पर हमला कर दिया। जिससे वहा गम्भीर रुप से घायल हो गई। फिलहाल पीडिता अभी खतरे से बाहर है और आरोपी मलखान सिंह पुलिस की हिरासत में हैं। बताया कि उन्हे पीडिता की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+