पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में वालंटियर ने शेयर कर दीं अश्लील फिल्में, महकमें में मचा हड़कंप
कानपुर। यूपी में कानपुर थाना पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप एक वालंटियर ने कई ब्लू फिल्में शेयर कर दीं। ग्रुप में मौजूद सिपाहियों और थानेदारों के अलावा अन्य वालंटियर ये देख हैरत में पड़ गए। महकमे के बड़े अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। जिस वालंटियर ने ये हरकत की, उसे पकड़ने में भी पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस से जुड़े संवाद सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभाग के आलाधिकारी और उस थाना क्षेत्र के S-10 वालंटियर्स एक व्हाट्सएप ग्रुप में एड हैं। वालंटियर किसी भी घटना, वारदात या अन्य चीजों की जानकारी पुलिस को उसी में देते रहते हैं। लेकिन हलचल तब मच गई, जबकि सोमवर रात शमशाद अली नाम के वालंटियर ने ग्रुप में एक साथ ब्लू फिल्में (गंदी वीडियोज) शेयर कर दीं। जब अधिकारियों की नजर पड़ी तो तत्काल प्रभाव से आरोपी को दबोचने के आदेश दिए।
ब्लू फिल्में पोस्ट करने वाले को बचाया जा रहा था
एसएसपी अनंत देव तिवारी से आदेश मिलने के बाद सिपाहियों ने शमशाद अली को पकड़ लिया। लेकिन अली के लोगों ने बवाल काटा। देर रात तक उसे छुड़ाने वालों का तांता लगा रहा, मगर पुलिस ने नहीं छोड़ा। शमशाद अली ग्वालटोली थाना क्षेत्र से S10 वालंटियर था












Click it and Unblock the Notifications