राहुल के स्टाइल को कॉपी करेंगे कांग्रेसी, गाली देने वाले को लगाएंगे गले, पोस्टर हुआ जारी
इलाहाबाद। संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने की घटना कई तरह की सुर्खियां बटोर रही है। राजनीति के एक हिस्से में भले ही राहुल के इस काम की आलोचना हो रही हो लेकिन यूपी के कांग्रेसी आने वाले दिनों में यही काम जोर शोर से करते नजर आएंगे। दरअसल कांग्रेसी गाली देने वालों को गले लगाने का अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

इलाहाबाद से हुई गांधीगिरी की शुरूआत
इसकी शुरूआत इलाहाबाद से हुई है। इलाहाबाद में कांग्रेसियों ने अविश्वास प्रस्ताव के दिन हुई इस घटना पर पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य धारा की मीडिया में छाया हुआ है। पोस्टर में राहुल गांधी को महिमामंडित करते हुये संसद में पीएम मोदी को गले लगाने की घटना को ऐतिहासिक बताया गया है । पोस्टर में कहा गया कि जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी ने गाली के बदले गले लगाने की शुरूआत की है। यही हम पूरे जिले में करने जा रहे हैं।
क्या दिख रहा पोस्टर में
वायरल पोस्टर के डीप बैकग्राउंड में राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी को गले मिलते हुये दिखाया गया है और बगल में दाहिने कोने में राहुल की हाथ जोड़ते तस्वीर भी है। जबकि बायें कोने में सोनिया व राजीव गांधी की तस्वीर है। इस पोस्टर में सबसे उपर लिखा गया है कि पाकिस्तान भेजने वालो अंधभक्तों यह है हमारा संस्कार। जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी का गाली के बदले गले लगाने की शुरूआत। यह पोस्टर खूब चर्चाएं बटोर रहा है।
क्या कह रहे हसीब अहमद
हसीब अहमद ने बताया कि जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी ने पीएम को गले लगाकर न सिर्फ युवाओं को प्रेरणा दी बल्कि भाजपा को आइना भी दिखाया है। भाजपा तमाम हिंदुस्तानियों और कांग्रेसियों को पाकिस्तान भेजने की प्रथा चला रही है और यह इसका करारा जवाब है। इसके लिये हमने पोस्टर जारी किया है और राहुल गांधी की सोच व विचारधारा पहुंचाने का काम किया है । हसीब का कहना है कि अगर राहुल जी को गाली देकर भाजपा को शांति मिलती है तो पाकिस्तान भेजने वाले अंधभक्तो को राहुल गांधी गले लगाकर दुगनी शांति देंगे।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? हॉस्पिटल से आया हेल्थ स्टेटस पर अपडेट -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications