अब जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने बता दी तारीख, निकाल लें गर्म कपड़े, जानें आज UP में कैसा रहेगा मौसम?

UP weather update today: इस साल उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी ठंड का असर अभी देखने को नहीं मिल रहा है। केवल रात में और सुबह तक लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिन में धूप के चलते लोगों को गर्मी का का सामना करना पड़ रहा है।

ज्यादा ठंड महसूस न होने के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों ने गर्म कपड़े भी नहीं निकाले हैं। हालांकि अब गर्म कपड़े निकालने का समय आ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

up-imd-has-announced-the-date-wether-update

मौसम विभाग भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावित तारीख बता रहा है। फिलहाल लोग इस बार यह सोचकर परेशान हैं कि पहले तो नवंबर महीने या दिवाली के बाद मौसम बदल जाता था और लोग गर्म कपड़े पहन लेते थे, लेकिन इस बार ऐसा क्यों नहीं हुआ?

सर्दियों का मौसम क्यों विलंब हो रहा है?
इस बारे में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव कि इस साल पश्चिमी विक्षोभ का असर काफी कम है। पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हो रही है और बर्फबारी ना होने के चलते मैदानी इलाकों में ठंड का असर देखने को नहीं मिल रहा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ क्या तात्पर्य अचानक बर्फबारी और कोहरा से होता है।

पहले के वर्षों में नवंबर महीने तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाता था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती थी इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी कहीं बरसात देखने को मिलती थी। जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ना प्रारंभ हो जाती थी।

गुरुवार से मौसम बदलने की संभावना
आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों पर यदि ध्यान दे दो पता चलता है कि आगामी दो-तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम इसी तरह सामान्य बना रहेगा। रात में ठंड पड़ेगी और सुबह में कोहरा तथा दिन में धूप देखने को मिलेगी। ऐसे में तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं होगा।

हालांकि अगले गुरुवार यानी 14 नवंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। 14 नवंबर को मौसम में थोड़ा बदलाव होगा लेकिन 15 नवंबर को ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा। कहा यह भी जा रहा है कि 15 नवंबर के बाद से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम बदल जाएगा लेकिन कड़ाके की ठंड इस माह के अंत तक पड़ने लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+