Good News: अब Ration की दुकानों पर मिलेगा सिलेंडर, रिफिलिंग भी करवा सकेंगे उपभोक्ता

उत्तर प्रदेश में Ration की दुकानों पर अब सिलेंडर भी मिलेंगे, इसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। खाद्य एवं रसद आयुक्त द्वारा इस बारे में जिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब घरेलू सिलेंडर के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार भी नहीं लगानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश में अब Ration की दुकानों पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर भी मिलेंगे। इसके लिए प्‍लान तैयार करने के साथ ही अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया गया है। राशन की दुकानों पर गैस सिलेंडर लेने के अलावा ग्राहक वहां पर गैस सिलेंडर की रिफिलिंग भी करवा सकेंगे। राशन की दुकान चलाने वालों को इसके लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा। दुकान संचालक अपनी दुकान पर 5 किलो का गैस सिलेंडर रखने के साथ ही मशीन भी रखेंगे।

फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर रहेंगे उपलब्‍ध

फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर रहेंगे उपलब्‍ध

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त द्वारा समस्त जनपदों के जिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी को इस आशय से संबंधित पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि 5 किलो के गैस सिलेंडर को जिसे छोटू नाम से जाना जाता है उन्हें अब राशन की दुकानों से भी बेचा जा सकता है। इसके लिए राशन की दुकान संचालकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी रिफलिंग, रख-रखाव सहित सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी उनको बताया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद तेल कंपनियों से उनका अनुबंध होगा और तेल कंपनियों के अधिकारियों की संस्तुति मिलने के बाद राशन दुकान संचालक अपने आवास या फिर जहां से उनके द्वारा राशन वितरण किया जाता है वहां से सिलेंडर भी बेच सकेंगे।

गरीब लोगों को मिलेगा इसका लाभ

गरीब लोगों को मिलेगा इसका लाभ

इस बारे में जब जनप्रतिनिधियों की राय ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा यह एक अच्छी योजना लाई जा रही है। बताया गया कि इस योजना के चलते गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। वाराणसी जिले के हरहुआ ब्लाक के वाजिदपुर गांव के प्रधान लालमन यादव और भेलखा के पूर्व प्रधान नंद लाल समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि गांव में कई ऐसे गरीब परिवार हैं जो बड़े सिलेंडर को लेने में सक्षम नहीं है। प्रतिदिन मेहनत मजदूरी करने के चलते बड़े सिलेंडर को लेने के लिए उनके पास पैसा नहीं बच पाता है। राशन की दुकान से जब सिलेंडर मिलने लगेगा तो इसका सबसे ज्यादा फायदा इन्हीं मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों को होगा।

कब तक शुरू होगी यही योजना

कब तक शुरू होगी यही योजना

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में पीओएस अर्थात पॉइंट ऑफ सेल की दुकानों द्वारा 5 किलो के गैस सिलेंडर की बिक्री हो रही है। राशन की दुकानों से बिक्री करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं और इस दिशा में अब तैयारी चल रही है। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि राशन दुकान संचालकों को सिलेंडर के रखरखाव, रिफिलिंग तथा सुरक्षा आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरा हो जाने के बाद राशन की दुकानों को पॉइंट ऑफ सेल के रूप में सक्रिय कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+