EXCULSIVE:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में जुटी भाजपा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में जुट गई है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में जुट गई है। इसके चलते कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बावत पार्टी अधिकारियों की एक बैठक भी हुई है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी अधिकारियों और संगठन के लोगों ने विजन डॉक्यूमेंट को लेकर चर्चा की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक परिवर्तन यात्रा के साथ-साथ विजन डॉक्यूमेंट की तैयारी की जाएगी। सोमवार को एक लेकर एक अनौपचारिक बैठक हुई है। इस बैठक में विजन डॉक्यूमेंट को लेकर संगठन के लोगों के विचार मांगे गए हैं।
बताया जा रहा है कि 22 दिसबंर के बाद कभी भी चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 के लिए तिथियों की घोषणा की जा सकती है। वहीं बीजेपी यह भी चाहती है कि चुनाव फरवरी माह में ही करा लिए जाएं।
विजन डॉक्यूमेंट पर जब उत्तर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र श्रीवास्तव से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यूपी के मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों की राय जानने की कोशिश की जा रही है। लोगों की राय जानने के लिए 75 वीडियो रथ चल रहे है जोकि वीडियो के जरिए लोगों की बातों को रिकॉर्ड कर रहे हैं। वहीं पूरे यूपी में 15,000 विचार पेटियां लगाई गई हैं। इन पेटियों में भी लोग अपनी राय दे रहे हैं।
हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जब भी विजन डॉक्यमेंट तैयार किया जाएगा। तब यूपी के मन की बात के जरिए लोगों के मिलने वाले फीडबैक को जरूर शामिल किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी परिवर्तन यात्रा के जरिए अपने चुनाव प्रचार शुरु कर चुकी है। इस दौरान लोगों से मिल-मिलकर उनकी राय और उनकी जरूरतों को जानने की कोशिश भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications