यूपी: मंदिर में नोटिस, 500-1000 रु. के नोट दान नहीं करने की अपील
कानपुर के इस मंदिर ने यहां आने वाले भक्तों से अपील की है कि वो दान पात्र में 500 और 1000 रुपये के नोट नहीं डालें।
कानपुर। 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध के बाद उत्तर प्रदेश के इस मंदिर ने नोटिस लगाकर श्रद्धालुओं से खास अपील की है। आखिर क्या है इस नोटिस में...

मंदिर प्रबंधन की खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान कर दिया।
जिसके बाद से आम लोग इन नोटों के लेन-देन से परहेज कर ही रहे हैं। इस बीच एक मंदिर ने भी यहां आने वाले भक्तों से अपील की है कि वो दान पात्र में 500 और 1000 रुपये के नोट नहीं डालें।
कानपुर के इस मंदिर में बाकायदा एक नोटिस लगाया गया है। जिसमें यहां आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वो दान में 500 और 1000 रुपये के नोट नहीं दें।
500-1000 के नोट हो चुके हैं बैन
नोटिस में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि 500 और 1000 रुपये के नोट को सरकार ने बंद कर दिया है। सरकार के प्रतिबंध की वजह से अब मंदिर में लोग इन नोटों का दान नहीं करें।
कानपुर के वैभव लक्ष्मी मंदिर ने ये नोटिस लगाई है। इस नोटिस में लिखा है कि वैभव लक्ष्मी मंदिर प्रबंधक का निवेदन... कृपया मंदिर में आने वाले सभी भक्तों से निवेदन है कि मंदिर दान पात्र में 1000 और 500 के नोट नहीं डालें।
ऐसे में भक्त इन नोटों का दान मंदिर में नहीं करें: मंदिर प्रबंधन
बता दें कि 8 नवंबर की आधी रात के बाद से देश में 500 और 1000 रुपये के नोट बैन हैं। सरकार ने इन नोटों को बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा कराने के लिए समय सीमा तय कर रखी है।
इस बीच सरकार की ओर से 500 और 2000 रुपये के नए नोट निकाले हैं, जिन्हें बैंक से लिया जा सकता है।
फिलहाल लोग 500 और 1000 रुपये के नोट बैंक में जमा कराने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिसकी वजह से बैंकों में खासी भीड़ चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications