पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने यात्रियों को राहत देने के लिए किया यह खास काम, जानिए किस सुविधा ने हुई बढ़ोतरी?
North Eastern Railway Latest News Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे उपभोक्ताओं को उन्नत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये लगातार प्रयत्नशील है। पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्री सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के लिये इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ एवं सुविकसित किया जा रहा है।
मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में यात्रियों के संरक्षित आवागमन हेतु फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.), लिफ्ट, एस्केलेटर एवं उच्चतल के प्लेटफॉर्म का निर्माण एवं विस्तार का कार्य पूर्ण कर, यात्री जनता के लिये खोल दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के 13 स्टेशनों पर 38 एस्केलेटर तथा 17 स्टेशनों पर 52 लिफ्ट लगाई गई हैं। साथ ही 87 एस्केलेटर एवं 69 लिफ्ट लगाये जाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त 16 स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) तथा 16 स्टेशनों पर 17 उच्च-तल के प्लेटफॉर्म (नया/विस्तार) का कार्य पूर्ण किया गया।

यात्री सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के 13 स्टेशनों पर 38 एस्केलेटर लगाये गये हैं, जिसमें गोरखपुर जं. पर 04, गोमती नगर पर 10, बनारस पर 04, लखनऊ जं. पर 02, गोंडा जं. पर 02, गाजीपुर सिटी पर 02, छपरा जं. पर 02, मऊ जं. पर 02, सीवान पर 02, बस्ती पर 02, इज्जतनगर पर 02, बलिया पर 02 एवं देवरिया सदर पर 02 एस्केलेटर सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त इस रेलवे के इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 41, लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 24 तथा वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 22 सहित कुल 87 अतिरिक्त एस्केलेटर लगाने का कार्य प्रगति पर है।
इसी प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे के 17 स्टेशनों पर 52 लिफ्ट लगाये गये हैं, जिसमें गोरखपुर जं. पर 08, गोमती नगर पर 09, बनारस पर 06, लखनऊ जं. पर 03, छपरा जं. पर 03, गोंडा जं. पर 02, गाजीपुर सिटी पर 02, मऊ जं. पर 02, बस्ती पर 02, खलीलाबाद पर 02, इज्जतनगर पर 02, सीतापुर पर 02, ऐशबाग जं. पर 02, वाराणसी सिटी पर 02, मैरवा पर 02, बरेली सिटी पर 01, सीवान पर 01 एवं सिद्धार्थनगर पर 01 लिफ्ट सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त इस रेलवे के इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 22, लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 19 एवं वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 28 सहित कुल 69 अतिरिक्त लिफ्ट लगाने का कार्य प्रगति पर है।
वर्तमान वित्त वर्ष में इस रेलवे के 16 स्टेशनों गाजीपुर घाट, खुरहट, आजमगढ़, खोरासन रोड, मकरन्दपुर, दीदारगंज, बितरोई, किच्छा, घुघुली, प्रयागराज रामबाग, झूसी, गोंडा कचहरी, करनैलगंज, कस्तूरी, कठोला एवं मैजापुर पर फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) का निर्माण किया गया है। यात्रियों के बेहतर आवागमन हेतु 16 स्टेशनों प्रयागराज रामबाग (02 अदद प्लेटफॉर्म), शहबाजकुली, बेलथरा रोड, लालकुआँ, रामनगर, किच्छा, बहेड़ी, बरेली सिटी, उझानी, बदायूँ, चैबेपुर, काशीपुर, बिलासपुर रोड, गुरसहायगंज, कन्नौज एवं बाजपुर पर 17 उच्च-तल के प्लेटफॉर्म (नया/विस्तार) का कार्य पूर्ण किया गया।
फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हो जाने से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सहूलियत हो रही है। स्टेशनों पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा होती है साथ ही यात्री अपना सामान लेकर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आसानी से आ-जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications