सनी लियोन-अमीषा पटेल के साथ बर्थडे मनाता था 3700 करोड़ गबन करने वाला अनुभव मित्तल

सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो के मुताबिक अनुभव मित्तल अपनी बर्थ डे पार्टी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अमीषा पटेल और सनी लियोने के साथ मनाता था।

नोएडा। यूपी पुलिस और एसटीएफ ने एक ज्‍वाइंट ऑपरेशन कर 3700 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने साढ़े छह लाख लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाया। इन्‍होंने नोएडा के सेक्‍टर 63 में अब्‍लेज इंफो सलूशंस के नाम से ऑफिस खोला था और सोशल मीडिया पर एक लाइक के बदले पांच रुपए दिलाने की बात कर चूना लगाया। गिरफ्तार हुए लोगों में कंपनी का मालिक अनुभव मित्तल सहित श्रीधर प्रसाद और महेश दयाल शामिल हैं। पुलिस ने 500 करोड़ रुपए सीज भी कर लिया है।

आम आदमी की कमाई, अनुभव ने सनी लियोन-अमीषा पटेल पर उड़ाई

जानकारी के मुताबिक आम आदमी के खून पैसे की कमाई से कंपनी का मालिक अनुभव मित्तल अय्याशी की जिंदगी जीता था। सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो के मुताबिक अनुभव मित्तल अपनी बर्थ डे पार्टी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अमीषा पटेल और सनी लियोन के साथ मनाता था। एबीपी न्‍यूज के हाथ एक वीडियो लगा है जिसमें अनुभव मित्तल एक 5 स्‍टार होटल में बड़े-बड़े सितारों के साथ पार्टी मनाता नजर आ रहा है। चैनल का दावा है कि वीडियो नवंबर 2016 का है। यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: मुरादाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी सनी लियोन

अपना खुद का बैंक खोलने वाला था अनुभव मित्तल

पुलिस के मुताबिक, इस फ्रॉड गैंग का मास्टरमाइंड अनुभव मित्तल गाजियाबाद का रहने वाला है। जबकि श्रीधर प्रसाद विशाखापत्तनम और महेश दयाल यूपी के मथुरा जिले का रहने वाला है।

सनी लियोन-अमीषा पटेल के साथ बर्थडे मनाता था 3700 करोड़ गबन करने वाला अनुभव मित्तल

अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के कई बैंकों में अकाउंट हैं और कुछ कर्मचारियों पर भी अब जांच की तलवार लटकी है। कंपनी ने अपना प्राइवेट बैंक शुरू करने का भी दावा किया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+