UP News: घर के बाहर सड़क पर मां संग बैठी मासूम को कार ने रौंदा, रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक मासूम बच्ची को कार ने कुचल दिया। यह घटना तब हुई, जब बच्ची अपनी मां के साथ घर के बाहर सड़क पर बैठी थी। हादसे में बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मासूम बच्ची को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत थाने में नहीं दर्ज कराई गई है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची को गोद में लेकर दौड़ने लगी मां....

मामला नोएडा सेक्टर 63ए के बी ब्लॉक का है। यहां एक कार ने घर के बाहर सड़क पर मां के साथ बैठी मासूम को कुचल दिया। बच्ची को गोद में उठाकर मां इधर-उधर दौड़ने लगी। महिला की चींखें सुनकर भीड़ जमा हो गई। आनन फानन बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले को लेकर सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया कि पूरी घटना 28 जून की शाम सेंट्रल नोएडा के थाना 63 स्थित सेक्टर 63 ए की है। मामले में जांच जारी है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2021 में, नोएडा में 241 सड़क हादसे हुए, जिनमें 123 लोगों की मौत हो गई और 219 लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications