मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो घर छोड़कर चला गया बेटा कहा- गंगा किनारे अपना जीवन व्यतीत करूंगा
नोएडा। यूपी के नोएडा के सेक्टर 22 से बीते 22 दिसंबर से कक्षा 8वीं की छात्र लापता है। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पढ़ाई को लेकर छात्र की मां ने उसे डांटा था जिसके बाद से वो घर छोड़कर निकल गया था।

सेक्टर 24 थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता छात्र उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ता है और उसका नाम प्रशांत नेगी है। प्रशांत की मां ने पुलिस को बताया कि घर छोड़कर जाने से पहले प्रशांत पहले प्रशांत ने कहा था कि वो ''घर छोड़कर चला जाएगा और हरिद्वार में गंगा किनारे अपना जीवन व्यतीत करेगा।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उत्तराखंड की पुलिस से भी बातचीत की गई है। पुलिस ने बताया कि हम छात्र की तलाश कर रहे हैं। साथ ही उसके दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। ताकि अगर प्रशांत ने घर से जाने के बाद किसी से संपर्क किया हो तो हमें उसकी जानकारी मिल सके। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि नोएडा और उत्तराखंड के थानों में प्रशांत की फोट चिपकवा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications