बकरीद पर बकरे के साथ सेल्फी लेने पर योगी सरकार ने लगाई रोक

लखनऊ। बकरीद के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नोटिस जारी कर किया है। सीएम योगी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राज्य में कहीं भी खुले में कुर्बानी नहीं दी जाएगी और कुर्बानी वाले पशु के साथ सेल्फी लेना भी वर्जित है। दरअसल, पिछले कुछ सालों से कुर्बानी के पहले और कुर्बानी के बाद जानवरों के साथ सेल्फी लेने का ट्रेंड चल चुका है। लोग सेल्फी के बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। जिसके बाद समुदायों में अक्सर विवाद हो जाते हैं।

Yogi Adityanath

सीएम योगी ने जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस और प्रशासन को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि जो कोई भी इन निर्देशों का अनुपालन नहीं करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने कहा कि पशु वध के बाद बहने वाला खून आस-पास के नालियों में नहीं बहाया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे। साइबर सेल को सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर बनाए रखने का आदेश दिया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बकरीद के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाने रखने और बिजली व पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+