'संभल हिंसा का कोई भी दोषी नहीं बचेगा', UP विधानसभा में गरजे सीएम योगी, याद दिलाया दंगों का इतिहास
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संभल में 1947 से लेकर अब तक 209 हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आज संभल में मारे गए लोगों के लिए आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने इन हिंदुओं के लिए कभी दो शब्द नहीं कहे। सीएम योगी ने कहा कि संभल हिंसा में शामिल एक भी दोषी नहीं बचेगा।
सीएम योगी ने विधानसभा में संभल हिंसा के इतिहास को याद करते हुए कहा, "संभल में दंगों का इतिहास 1947 से शुरू होता है। 1948 में छह लोग मारे गए, 1958 में दंगा हुआ, 1962 और 1976 में पांच लोग मारे गए थे, 1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जलाया गया।" उन्होंने यह भी कहा कि 1980, 1982, 1986 में दंगे हुए और लगातार सिलसिला चलता रहा।

1978 के दंगों का ज़िक्र
सीएम आदित्यनाथ ने 1978 के दंगों का विवरण देते हुए बताया, "1978 में एक वैश्य व्यापारी और उसके साथियों की बेरहमी से हत्या की गई थी। दंगाइयों ने उन्हें पहले लूटा और फिर हत्या कर दी।"
उन्होंने स्पष्ट किया कि संभल में हुए इस हिंसा में जो भी दोषी है, वह बचने नहीं पाएगा। सीएम योगी ने कहा कि अब तक खोदी गई मंदिरों और बंद किए गए कुओं का जिक्र करते हुए बताया कि वहां माहौल इतना तनावपूर्ण बना दिया गया था कि वहां की धार्मिक गतिविधियों को रोकने की कोशिश की गई थी।
इस दौरान, सीएम योगी ने राज्य में हुए विभिन्न दंगों का भी उल्लेख किया और बताया कि 1970 से लेकर 1978 तक प्रदेश में कई दंगे हुए थे, जिनमें कई निर्दोष लोग मारे गए थे।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा: "उन्होंने (समाजवादी पार्टी) कभी मंदिर को खोलने की अनुमति नहीं दी, जो अब 1978 से खुल रहा है...सम्भल में बिना सबूत किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, और मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि जो भी पत्थरबाजी में शामिल होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हम सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं। हम अदालत का भी सम्मान करते हैं... जब कोई संविधान की मूल प्रति पढ़ेगा, तो उसे यह नहीं मिलेगा कि उसमें धर्मनिरपेक्षता या समाजवाद का जिक्र कहीं भी नहीं है।"
कानून व्यवस्था पर दिया जवाब, विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी जोर देते हुए कहा कि अब प्रदेश में सुरक्षा की स्थिति मजबूत हो चुकी है, जिसके कारण निवेश बढ़ा है और लोगों में विश्वास भी जगा है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की जीत पर सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "आपने हमारी जीत को वोट की लूट बताया, लेकिन यहां की जनता ने आपको जवाब दे दिया।"
बहराइच में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा पर भी सीएम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और सवाल उठाया कि अगर मुस्लिम जुलूस हिंदू इलाकों से निकल सकते हैं तो हिंदू शोभा यात्रा मुस्लिम इलाकों से क्यों नहीं निकल सकती? उन्होंने कहा कि उनकी सरकार "न बटेंगे, न कटेंगे" के सिद्धांत पर काम कर रही है। सीएम योगी ने अपने बयान में प्रदेश की स्थिति में सुधार और मजबूत कानून व्यवस्था पर जोर दिया, जिससे प्रदेश में सकारात्मक बदलाव आया है और विकास की दिशा में आगे बढ़ा है।
यह भी पढ़ें शेख हसीना ने मुहम्मद युनुस को कहा 'फासिस्ट', बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर किया हमला












Click it and Unblock the Notifications