निठारी कांड: सुरेंद्र कोली एक और मामले में दोषी करार, 7 को होगा सजा का ऐलान
नई दिल्ली। निठारी कांड के मुख्य दोषी सुरेंद्र कोली को बुधवार को नंदा देवी हत्याकांड में भी दोषी ठहराया गया है। इस मामले में सजा का ऐलान 7 अक्टूबर को होगा।

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने कोली से इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ यूपी सरकार की ओर से दायर याचिका पर जवाब मांगा था, जिसमें फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का आदेश दिया गया था।
दया याचिका में देरी पर जारी किया था नोटिस
तत्कालीन चीफ जस्टिस एचएल दत्तू और जस्टिस अमिताव रॉय और अरुण मिश्रा की बेंच ने नोटिस जारी किया था। यूपी सरकार ने याचिका में कहा था कि कोली की ओर से दया याचिका काफी देर से दी गई है।
2009 में हुई थी फांसी की सजा
इस साल जनवरी में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 14 साल की रीमा हलदर की हत्या के मामले में कोली को मिली फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था। कोली को गाजियाबाद स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 13 फरवरी 2009 को फांसी की सजा सुनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications