बारहवीं के छात्र को पता चली शादी की बात तो लड़की को मारीं चार गोली

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कक्षा बारहवीं में पढ़ने वाले छात्र ने गांव की ही कक्षा नौ की छात्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। छात्रा के पैरों में चार गोलियां लगी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे एकतरफा प्यार होना बताया जा रहा है। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

nineth class student shot girl on her legs in saharanpur

दरअसल पूरा मामला कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव नंगला खारी का है। जहां की निवासी कक्षा नौ की छात्रा जूली घर से कहीं जाने के लिए निकली थी। बताया जाता है कि रास्ते में उनाली और बाढ़ी माजरा के बीच एक युवक ने अचानक जूली के पैरों पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर छात्र का नाम दीपू बताया जा रहा है। जो छात्रा के ही गांव का रहने वाला है।

एसएसपी ने बताया कि उनाली और बाढ़ी माजरा गांव के बीच के जंगल में दीपू नाम के युवक ने छात्रा को गोली मारी है। प्राथमिक तौर पर छात्रा के पैरों में चार गोली लगने की बात सामने आई है। छात्रा अभी ठीक से नहीं बोल पा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यह बात सामने आ रही है कि छात्रा की शादी तय की जा रही थी और इसी से नाराज होकर आरोपी छात्र ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस हमलावर छात्र की तलाश कर रही है। हमलावर आरोपी दीपू घायल छात्रा का ही रिश्तेदार है। छात्रा के परिजनों के मुताबिक जूली की बड़ी बहन का रिश्ता यमुनानगर में तय हुआ था और 12 दिसंबर को उसकी शादी होनी है। परिवार वालों ने आपसी रजामंदी से जूली की शादी की बात भी छाया के होने वाले देवर से की थी। जबकि आरोपी दीपू उससे शादी करने को दबाव बना रहा था। जूली ने इससे इनकार कर दिया था। इसी के चलते आरोपी ने उस पर गोलियां बरसा दी।

ये भी पढ़ें- अगर 5 दिसंबर तक नहीं हुआ राम मंदिर का फैसला तो 6 को कर लूंगा आत्मदाह: स्वामी परमहंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+