Noida में 8वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, नौ लोग घायल, सेक्टर-126 में रिवर साइट टॉवर की घटना
Noida Lift Accident: दिल्ली से सटे यूपी के शहर नोएडा में शुक्रवार को एक हाईराइज बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा नोएडा सेक्टर-126 के रिवर साइट टॉवर में हुआ, जहां आठवीं मंजिल से एक लिफ्ट भराभर गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने हादसे को लेकर कहा कि शुक्रवार (22 दिसंबर) शाम नोएडा में एक ऊंची इमारत की 8वीं मंजिल से एक लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गई, जिससे नौ लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक नोएडा सेक्टर-126 के रिवर साइट टॉवर में लिफ्ट आठवीं मंजिल से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोग घायल हो गए।
घायलों की उम्र 22 से 29 साल
घायलों की पहचान यशु शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक पंडित, रजत शर्मा, सागर, शुभम भारद्वाज, अभिजीत, सौरभ कटिया और पीयूष के रूप में हुई है। सभी की उम्र 22 से 29 साल के बीच है।
सभी लोग खतरे से बाहर
नोएडा पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "नोएडा के थाना सेक्टर-126 के अंतर्गत रिवर साइट टॉवर की लिफ्ट गिरने से नौ लोग घायल हो गए। उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सभी घायल लोग खतरे से बाहर हैं।"












Click it and Unblock the Notifications