नाइट कर्फ्यू का उत्तर प्रदेश में बदला गया समय, घर से निकलने से पहले जानें नई टाइमिंग

नाइट कर्फ्यू का उत्तर प्रदेश में बदला गया समय, घर से निकलने से पहले जानें नई टाइमिंग

लखनऊ, 13 फरवरी: अगर आप रात के समय घर से बाहर निकल रहे हैं तो उससे पहले यह खबर जरूर पढ़ ले। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के घटते मामलों के मद्देनजर किया गया है। इस बदलाव के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज 13 फरवरी से नेट कर्फ्यू का वक्त रात 11:00 बजे से किया गया है।

Recommended Video

      Covid-19 India Update: UP में Night Curfew में राहत, जानें क्या है नई टाइमिंग | वनइंडिया हिंदी
      Night curfew time changed in Uttar Pradesh

      कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे कमी आने के बाद सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह सुचारू रूप से चलने लगी हैं। स्कूल, जिम और सिनेमा हाल खुलने के बाद नाइट कर्फ्यू का समय एक घंटे कम कर दिया है। यानी अब नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पहले कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में अभी तक रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू था। हालांकि, नाइट कर्फ्यू में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य तरह के मूवमेंट पर प्रतिबंध रहेगा।

      14 फरवरी से खुलेंगे स्कूल
      इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने 14 फरवरी से स्कूलों को खोले जाने का आदेश जारी किया था। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि 14 फरवरी, दिन सोमवार से प्रदेश के नर्सरी क्लास से सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। हालांकि, कोरोना के मामले भले ही कम हुए हों, मगर खतरा टला नहीं है। इसी वजह से स्कूलों में कक्षाओं का संचानल कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।

      यूपी में 15 हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मरीज
      यूपी में शनिवार को 1,776 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। जबकि राज्य में दस लोगों की मौत हुई। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,101 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए। अब राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20,18,074 हो गई है। वहीं राज्य में अब भी 15,276 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। राज्य में सबसे कम एक्टिव मरीज कासगंज में हैं। यहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 15 है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+