फूफा के साथ शादी रचाने कोर्ट पहुंची भतीजी, हुआ हंगामा

सहारनपुर। बुआ के घर आते जाते समय एक युवती का अपने सगे फूफा से ही प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते एक दिन पूर्व प्रेम दीवानी घर से फरार हो गई और फूफा के साथ ब्याह रचाने कोर्ट पहुंच गई। मगर परिजनों को इसकी भनक लग गई और दोनों को पकड़ लिया गया। फूफा की जमकर धुनाई की गई और फिर दोनों को सदर थाने लाया गया। पुलिस कार्रवाई में लगी है।

फूफा के साथ शादी रचाने कोर्ट पहुंची भतीजी, हुआ हंगामा

थाना बेहट क्षेत्र के एक गांव की युवती की बुआ की शादी थाना चिलकाना क्षेत्र में हो रखी है। बताया जाता है कि करीब 2 वर्ष पूर्व जब युवती का अपनी बुआ के घर आना जाना था, तो उसके सगे फूफा से ही प्रेम संबध हो गए, जिसके चलते दोनों शादी करने के ख्वाब देखने लगे, जबकि फूफा की शादी 13 वर्ष पूर्व युवती की बुआ से हो चुकी है और एक बच्चा भी है। इसके बावजूद प्रेम में अंधी हुई युवती को अपनी बुआ के बसे बसाए घर से कुछ लेना-देना न होकर अपना घर बसाने की लग गई। जिसके चलते युवती एक दिन पूर्व अपने घर से सामान, कपड़े आदि लेकर फरार हो गई।

बताया जाता है कि फूफा के साथ वह शहर में आकर रुकी और शनिवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने कलेक्ट्रेट मे रजिस्ट्रार कार्यालय तक पहुंच गए। मगर इसकी भनक परिजनों को भी हो गई और युवती के परिजन बुआ को साथ लेकर कचहरी पहुंच गए। जहां घेरकर फूफा और युवती दोनों को पकड़ लिया गया। फूफा की मौके पर ही जमकर धुनाई हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को थाना सदर बाजार लाया गया।

युवती का साफ कहना था कि वह बालिग है और उसका 2 साल से अपने फूफा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसी के साथ शादी करेंगी। जबकि बुआ अपना घर बचाने को भतीजी को समझाती देखी गई। इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। युवती के कोर्ट में बयान कराने की तैयारी की जा रही है। कोर्ट जो भी आदेश करेगी, उसका पालन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+