बरेली: निदा खान के इस्लाम से बेदखली पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त

बरेली। हलाला, तीन तलाक और बहुविवाह के खिलाफ आवाज उठाने वाली निदा खान ने अब इस्लाम से बेदखली के फतवे के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार लगाई है। राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने निदा ने अपना पक्ष रखकर आयोग से कार्रवाई करने की बात कहीं है, साथ ही मेरी सुरक्षा की जायें।

nida khan wrote to national commission for women against fatwa in Bareilly

शौहर से चल रहा है विवाद
निदा ने बताया कि काफी समय से उनका अपने पति शीरान रजा से विवाद चल रहा है। निदा ने बताया कि उनके पति शीरान रज़ा खां और मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने साज़िश रच कर उनके खिलाफ शहर क़ाज़ी से फ़तवा जारी कराया है। जिससे समाज मे उनकी छवि खराब हो और उनके खिलाफ माहौल बन सके।

क्या कहा था फतवे में
विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत के शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने निदा खान के खिलाफ फतवा जारी किया था। फतवे में कहा गया था कि निदा का हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है। निदा की मदद करने वाले, उससे मिलने जुलने वाले मुसलमानों को भी इस्लाम से खारिज किया जाएगा। निदा अगर बीमार हो जाती है तो उसको दवा भी नहीं दी जाएगी, निदा की मौत पर जनाजे की नवाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं निदा के मरने पर उसे कब्रिस्तान में दफनाने पर भी रोक लगा दी गई है।

निदा की चोटी काटने वालों को इनाम की घोषणा
ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोईन सिद्दकी नूरी की तरफ से दोनों महिलाओं की चोटी काटने वाले और पत्थर मार कर देश से बाहर करने वाले को 11,786 रुपए इनाम की घोषणा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+