अतीक-अशरफ हत्याकांड पर मानवाधिकार आयोग ने यूपी पुलिस को जारी किया नोटिस, जानिए क्या कुछ कहा?

अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड पर मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त प्रयागराज को नोटिस जारी किया है।

nhrc

पुलिस हिरासत में तीन हमलावरों द्वारा अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश) और पुलिस आयुक्त प्रयागराज को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही डिटेल में रिपोर्ट 4 हफ्तों में देने की बात कही है।

15 अप्रैल को पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। तीनों हमलावर पुलिस के खौफ को धता करके अतीक और अशरफ को मौत के घाट उतार देते हैं। वहीं, पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लाजमी है। यहीं कारण है कि मानवाधिकार आयोग ने विभाग को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त प्रयागराज को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने अतीक और अशरफ की मौत हो जाने तक की विस्तृत रिपोर्ट (गिरफ्तारी/हिरासत में लिए जाने का समय, स्थान और कारण सहित) और दोनों के खिलाफदर्ज की गई शिकायत और एफआईआर की कॉपी मांगी है।

साथ ही पूछा कि क्या गिरफ्तारी की सूचना परिवार/रिश्तेदारों को दी गई थी?, मरने वालों के हेल्थ सर्टिफिकेट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम की वीडियो कैसेट/सीडी, विसरा की कैमिकल और हिस्टोपैथोलॉजी जांच, एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का अंतिम कारण, मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट जैसे मामलों पर जवाब तलब करने का नोटिस भेजा है।

ये भी पढ़ें: 7 दिनों की रिमांड पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अतीक अहमद समेत कई मामलों पर NIA करेगी पूछताछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+