जन्म लेते ही बच्ची को मिली जेल, किस जुर्म के लिए भुगत रही सजा, पढ़िए

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अपने पति की हत्या की सजा काट रही महिला ने जिला कारागार के अंदर बेटी को जन्म दिया है। बेटी की जन्म के बाद महिला और नवजात बेटी को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि नवजात बच्ची को भी अपनी मां के कई साथ तक सलाखों के पीछे जिंदगी काटनी होगी।

newborn baby girl will be inside the prison with her mother in Bijnor

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के नया गांव की रहने वाली हेमलता को उसके पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने 9 महीने पहले गिरफ्तार किया था। हेमलता उस समय 9 माह के गर्भ से थी। बता दें कि गुरुवार को हेमलता ने जेल के अंदर एक बेटी को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म लेन के बाद महिला कैदी की हालत बिगड़ने लगी जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मां और बच्ची दोंनो का इलाज कराया जा रहा है।

कन्या के जन्म के बाद सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि, जिस बच्ची ने दुनिया मे आते ही अपनी आंखे जेल में खोली है उसको सजा क्यों? सवाल यह भी कि, क्या एक कातिल मां के गुनाहों की सजा इस मासूम को भी भुगतनी होगी? क्या यह बच्ची चलना, बोलना और खाना सब जेल में ही सीखेगी? कैदी मां की मानें तो वह भी यही चाहती है कि, उसके गुनाहों की सजा उसकी बच्ची को न मिले।

ये भी पढ़ें: यूपी: पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+