जब वेश बदलकर निकले एसपी, लापरवाह पुलिसवालों की लग गई क्लास
मिर्जापुर के नए एसपी आशीष तिवारी रात में वेश बदलकर पुलिसकर्मियों की खोज-खबर लेने निकल पड़े। मगरगश्ती कर रहे पुलिसवालों की उन्होंने क्लास लगा दी।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी की कार्रवाई से जिले के पुलिस विभाग के लोगों की कार्यशैली बदल गयी थी, सभी उनके स्थानांतण की दुआ करने लगे थे। चार दिन पूर्व उनका स्थानांतरण होने पर खुश हुए। लेकिन नए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की तेजी से सभी पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गये हैं। उनका कहना है इससे अच्छा तो पहले वाले ही थे। चार्ज लेते ही एवारसपी आशीष तिवारी ने रात में वेश बदल कर बाइक से नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने हेलमेट उतारी तो पुलिसकर्मी के उडे़ होश
आशीष तिवारी गले में गमछा लपेटे कुर्ता-पायजामा में हेलमेट लगा कर जा रहे थे। रास्ते में एक सिपाही को मटरगश्ती करते देख उन्होंने स्वाभाविक अंदाज में पूछा, ड्यूटी कहां है। सिपाही ने सुनने से साथ कहा, तुमसे क्या मतलब। हेलमेट उतार कर पुलिस कप्तान ने परिचय दिया तो सिपाही की घिग्घी बंघ गयी। सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। कप्तान ने कटरा कोतवाली, विध्याचल और शहर कोतवाली इलाके के भ्रमण के साथ पुलिस कार्यालय चेक कर सच्चाई से रू ब रू हुए।

पुलिस आफिस में भी चल रहा था खेल
नवागत एसपी आशीष तिवारी ने पहले दोपहर में वर्दी में पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद शाम को सादे वेश में चेकिंग की शुरुआत अपने कार्यालय से की थी। चार बजे के बाद वह सादे वेश में अपने आफिस पहुंचे तो कई बाबू अपनी सीट से गायब मिले। पता चला कि सभी वाराणसी या इलाहाबाद रहते हैं और समय से पहले अपनी सीट से निकल जाते हैं। रिकॉर्ड चेक करने से स्पष्ट हुआ कि सभी बाकायदा आवास भत्ता भी लेते हैं। इन सभी का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। कप्तान को यहां चार्ज लिये तीन दिन भी नहीं बीता है लेकिन अपनी कार्यप्रणाली से उन्होंने अधीनस्थों में खलबली मचा दी है।

सजग चौकी प्रभारी को दिया प्रशस्त्रि पत्र
जगह-जगह निरीक्षण के बाद एसपी नटवां पुलिस चौकी धमके, जहां चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह दलबल के साथ सड़कों पर वाहनों की चेकिंग में तैनात दिखे। एसपी ने ना सिर्फ चौकी प्रभारी को शाबाशी दी बल्कि उन्हें प्रशस्ति पत्र भी सौंपा।












Click it and Unblock the Notifications